अभी से बंद करदे ये एक चीज़ खाना जिसे आप अक्सर रोज खाते हैं ,नही तो आपकी किडनी का हो जायेगा बुरा हाल
हमारा मानव शारीर विभिन्न अंगो से मिल कर बना हुआ है और हर अंग का अपना अपना काम होता है और अगर इसमें से एक भी अंग काम करना बंद कर दे तो हमे परेशानी होने लगती है| इन सब अंगो में हमारे शारीर का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग कीडनी होता है जिसे की हम गुर्दा कहते है जो की मनुष्य शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है अगर इसे किसी भी तरह का नुकसान हो जाता है तो मनुष्य का जीवन ही मनो रुक जाता है|
किडनी यानि गुर्दा,यह हमारे शरीर का बहुत ही खास हिस्सा होता है। आपको बता दे की किडनी हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का कार्य करती है अगर इसे किसी तरह का कोई नुकसान हो जाए तो हमारे शारीर के विशले तत्त्व अंदर ही रह जाते है| जो हमारे शारीर को नुकशान पहुंचाते है आजकल का लाइफ स्टाइल और खान पान इतना बदल गया है की दूसरी बीमारियों के साथ-साथ किडनी खराब होने के मामले भी अब बढ़ रहे हैं।
एक बार किडनी की बीमारी हो गई तो ज्यादातर लोग जिंदगी से हताश हो जाते हैं, जबकि सच यह है कि अगर सही से इलाज कराया जाए और पूरी सावधानियां बरती जाएं तो किडनी खराब होने के बाद भी मरीज लंबी और ठीक-ठाक जिंदगी जी सकता है। इसलिए आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किडनी फेल होने की वजह बन रही हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी वजह हैं जिन्हे हमे बदलने की आवश्यकता है|
1.मूत्र संबंधी गलत आदत
आजकल के समय में लोगो के पास ज्यादा समय नही होता है और पूरा समय काम में ही निकल जाता है अक्सर ये देखा जाता है की हम पेशाब को रोक के रखते हैं जो कि एक गलत आदत है अधिक समय तक मूत्र को रोकना हमारे गुर्दो को अत्यधिक क्षति पहुंचाता है विशेषकर यदि हम कहीं लंबा सफर कर रहे हैं तो हम पेशाब को रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन ये बहुत ही गलत आदत है तो इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि जब भी अवसर मिले समय समय पर मूत्र विसर्जन अवश्य करें। नही तो आपकी किडनी ख़राब हो सकती है|
2.देर रात तक जागना
आजकल लोगो के ऊपर काम का प्रेशर इतना ज्यादा होता ही की वो रात के समय में भी काम में लगे रहते है रात को आराम करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। भरपूर नींद न लेना कई बीमारियों को न्योता देता है। सोते हुए हमारा शरीर डैमेज सेल्स को ठीक करता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी है देर रात तक जागने से व्यक्ति में कई बीमारियां उत्पन्न होती हैं इसका असर उसकी किडनी पर पड़ता है|
3.कोल्ड ड्रिंक और बाहरी खान-पान को कम करे
आज कल की इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग ज़्यादातर बहार का खाना ही पसंद करते है जो की हमारे सेहत के लिए बहुत ही नुक्शंदायी है| समय में जहां व्यक्ति अधिकतर समय घर के बाहर ही निकलता है इस वजह से वह बाहर की वस्तुओं का सेवन जरूरत से ज्यादा करता है ऐसा करने से उसके शरीर में कई विषैले तत्व उत्पन्न होते हैं जो हमारे गुर्दो को क्षति पहुंचता हैं साथ ही नमक जरूरत से ज्यादा न ले इससे हमारे गुर्दों को नुकसान पहुंचाता है| रोज हमें अपनी डाइट में 5 ग्राम नमक से अधिक नहीं लेना चाहिए।